गोरौल : महादलित टोला में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल । विश्व पर्यावरण एवं स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोदीपुर पंचायत के आदमपुर महादलित टोला में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस जागरुकता अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर को गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति को महात्मा गांधी के स्वरूप देकर जागरूकता अभियान का मुख्य हिस्सा बनया गया ।

जागरूकता अभियान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का वर्णन किया गया । उनके द्वारा दी गई संदेश में मुख्य रूप से स्वच्छता था । इस संदेश को आम लोगों तक पहुंचाते हुए अपील किया गया कि स्वच्छता व्यक्तिगत कार्य ही नहीं बक्लि सामाजिक दायित्व भी है यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर होता है । जीवन में स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है जिसे हम सभी अपना दायित्व समझकर कार्य करेंगे तो मेरा गांव ,समाज ,देश स्वच्छ एवं स्वस्थ हो पाएगा ।

क्योंकि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के बीच आज स्वच्छता एवं पर्यावरण दिवस है । इस मौके पर महादलित बस्तियों में कार्यक्रम चलाया गया जहां पर रंग गुलाल लगाकर स्वच्छता दिवस मनाया गया इस मौके पर “एक पेड़ मां के नाम” वृक्ष लगाया गया ।

ये भी पढ़े …

वैशाली : भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक में संगठन का नए सिरे से किया गया गठन |

वैशाली : भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक में संगठन का नए सिरे से किया गया गठन |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR