महुआ में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ।

मानवाधिकार संरक्षण को मिली नई ताक़त, बसंत पंचमी पर सेवा संकल्प का शुभारंभ।

महुआ (वैशाली)सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क। दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा महुआ, वैशाली में प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के स्मरण एवं विधिवत पूजन के साथ की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण कुमार (सुपुत्र—श्री गंगा प्रसाद, पूर्व राज्यपाल, सिक्किम) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एल. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ (बिहार) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में

अमरजीत कुमार यादव (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार),

डॉ. टी. एन. सुमन (प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ, बिहार),

कृणाल कुमार जायसवाल (युवा प्रदेश अध्यक्ष),

रंजय कुमार राय (प्रदेश महासचिव),

बैद्यनाथ चौधरी (प्रमुख सचिव, बिहार),

शशि भूषण राय (प्रदेश प्रभारी, बिहार),

रंजीत कुमार राय (जिला अध्यक्ष),

फिरदौस बेगम (जिला अध्यक्ष),

महेश साह (जिला प्रभारी),

संजीत कुमार (युवा अध्यक्ष),

सुरेंद्र कुमार यादव (जिला महामंत्री),

आनंद देव (युवा जिला प्रभारी),

रंजीत कुमार सिंह (जिला सचिव),

मो. शाहिद (जिला कानूनी सलाहकार),

मो. सादिक (जिला अध्यक्ष),

सलमान कासमी (जिला सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),

इफ्तेखार अहमद (जिला महामंत्री, वैशाली),

ज्योति सिंह (जिला अध्यक्ष),

रौनक परवीन (जिला उपाध्यक्ष, समस्तीपुर),

मोहम्मद अली असगर (जिला अध्यक्ष),

मो. जुनैद (युवा जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर)

राजीव कुमार सिंह,पातेपुर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष पूर्वी

सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महुआ ग्रामीण क्षेत्र के सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से प्राप्त अधिकार हैं, जिन्हें भारतीय संविधान के भाग-3 में मौलिक अधिकारों के रूप में विधिक संरक्षण दिया गया है। इनमें समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14), जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 21), शोषण के विरुद्ध अधिकार तथा न्याय तक समान पहुँच प्रमुख हैं। मानवाधिकारों की रक्षा करना केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व भी है।

संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष, महिला शोषण व उत्पीड़न पर रोक, बाल विवाह, रिश्वतखोरी एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सतत प्रयास करना है। साथ ही गरीब, असहाय एवं पीड़ित वर्ग को सहायता, अंगवस्त्र वितरण एवं विधिक मार्गदर्शन प्रदान कर मानवीय सेवा का कार्य भी किया जा रहा है।

प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन से वैशाली सहित आसपास के जिलों में मानवाधिकार संरक्षण गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं न्याय दिलाने में संगठन की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

#मानवाधिकार#HumanRights#महुआवैशाली#BasntPanchami#अंतर्राष्ट्रीयमानवाधिकार#प्रदेशकार्यालयउद्घाटन#सामाजिकन्याय#महिलासशक्तिकरण#भ्रष्टाचारमुक्तभारत#बालविवाहमुक्तसमाज

ये भी पढ़े….

डिजिटल सुरक्षा की पाठशाला: साइबर ठगी के खिलाफ महिलाओं को किया गया सशक्त।

https://satyamgramnews.in/डिजिटल-सुरक्षा-की-पाठशाल/01/2026/23/09/22/52/satyamgramnewsnetwork/

SURYA NARAYAN SAHANI
Author: SURYA NARAYAN SAHANI

संवाददाता : महुआ