राजापाकर : मारपीट कर घायल कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट घटना घटित हुआ है , एक पक्ष के नरेश पासवान पिता जितन पासवान निवासी ग्राम हरपुर मुकुंद ने राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई  है, जिसमें कहा है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा था कि मेरे बगलगीर जागा पासवान पिता नरसिंह पासवान, मनोज पासवान पिता जागा पासवान, चंदन पासवान पिता सनोज पासवान दोनों पिता जागा पासवान, अंकित कुमार पिता मनोज पासवान सभी हरपुर मुकुंद निवासी एकमत होकर लाठी डंडे और हँसूली लेकर आया और गाली गलौज देने लगा जब मैं विरोध किया तो उक्त सभी लोग मिलकर मारने लगा, अंकित कुमार ने हंसूली से मेरे सर पर वार कर दिया जिससे मेरा सर कट गया और काफी खून बहने लगा।

इतने में मेरी पत्नी मीरा देवी और मेरी बेटी काजल कुमारी मुझे बचाने आई तो अंकित कुमार ने मेरी बेटी काजल कुमारी को भी सर पर मारकर काट दिया जिससे काफी खून बहने लगा और मेरी पत्नी मीरा देवी को चंदन पासवान ने बाल पकड़ कर पटक कर मारने लगा जिससे वह बेहोश हो गई और उसने उसके कान से फूल निकाल लिया जिसकी कीमत 25हजार रुपए था शोर होने के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो उक्त सभी लोग मौके से फरार हो गए। हम लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से राजापाकर हॉस्पिटल में इलाज हेतु लाया गया वे लोग जान से मारने की धमकी भी दी है. थाने में केस संख्या 377/ 24 में घटना दर्ज की गई है।केस के आइ ओ पीटीसी संजीवन पासवान बनाए गए हैं।

ये भी पढ़े …

देशी चुलाई शराब हुआ बरामद ,धंधेबाज गिरफ्तार भेजा गया जेल |

राजापाकर : देशी चुलाई शराब हुआ बरामद ,धंधेबाज गिरफ्तार भेजा गया जेल |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली