
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। संध्या गस्ती के दौरानचार लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अर्जून मांझी संध्या गस्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान व अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी हेतु गश्ती कर रहे थे।
इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि भलुई गांव निवासी दीनानाथ सिंह पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह संख्या दो अवैध देशी चुलाई शराब का बिक्री करता हैं, उसके घर की ओर प्रस्थान किया कि घर के समीप जाते ही पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। भागने के क्रम में सुरक्षा बलों द्वारा खदेड़कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
उसके घर की तलाशी ली गई तो घर में दो बोतल पेप्सी एवं एक स्प्राइट के बोतल में दो-दो लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जिसकी कुल मात्रा 4 लीटर बरामद की गई विधिवत सूची बनाकर गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाया गया एवं कागजी प्रक्रिया पूरी कर आज बुघवार को हाजीपुर कोर्ट भेजा गया। केश संख्या 380 /24 में केस दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े …
मलंग बाबा से मन्नत मांगने बाले की पूरी होती है मुरादें|
वैशाली : गोरौल के चांदपुरा वाले मलंग बाबा से मन्नत मांगने बाले की पूरी होती है मुरादें|
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली