
”मोर जोगिया के मनाई ल हो भोलेनाथ”नाचते गाते आगे बढ़ रहे हैँ गरीबनाथ धाम की ओर कांवरिया।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : हाजीपुर -मुज़फ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22भोलेनाथ के जयकारे से भक्तिमाय हो गया है. कांवरिया के जयकारों से आसपास का इलाका गूंजमान है. कांवरिया को सेवा शिविर मे गर्म वो ठंढा पानी निम्बू के साथ चाय, बिस्कुट, दूध आदि श्रद्धांलुओं द्वारा दी जा रही हैँ. कवरियो का एक बड़ा जथा जिसमे पुरुष महिलाये दोनों बाबा गरीबनाथ नगरी की और बढ़ते झूम झूम कर गा रहे थे, “मोर जोगिया के मनाई ल हो भोलेनाथ…। नाचते गाते आगे बढ़ रहे हैँ. शुक्रवार को देर शाम पहलेजा धाम से जलबोझी कर बाबा की नगरी की ओर आने बाले साधारण बंम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जहाँ भी छाव मिली वही विश्राम करते देखे गये. कई बंम के पैरो मे छाले पर गये थे।

वैशाली जिले के वैशाली प्रखंड अंतर्गत पुरखौली गांव निवासी अमरजीत कुमार जो दंड करते हुय बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे थे उनके अलावे मुज़फ्फरपुर जिले के साहेबगंज इलाके की महिला मिथलेश देवी, आशा देवी, गणेश कुमार, जयकान्त आदि बम ने बताया की भगवान भोलेनाथ प्रचण्ड गर्मी और चील चिलाती सूर्य की रौशनी देकर परीक्षा ले रहे हैँ अपने भक्तो से. हमलोगों को कोई परेशानी नही है.

बड़ी संख्या मे बैकुंठि बम गोरौल थाना परिसर के शंभूनाथ धाम मंदिर, प्रखंड परिसर स्थित कावरिया सेवा शिविर मे विश्राम किया और शाम बाबा गरीबनाथ की जयकारा लगाते हुए बाबा की नगरी की ओर बढ़ने लगे.. कई जगहों पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया हैँ।