राघोपुर प्रखंड के राजद युवा अध्यक्ष के असामयिक निधन पर राजद खेमे में शोक की लहर |

वैशाली /राजापाकर : प्रखंड युवा राजद कार्यकर्ताओं ने राघोपुर प्रखंड के युवा, कर्मठ, मिलनसार 32 वर्षीय युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव के असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो की उनका हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हुआ है। पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन वे बचाय नहीं जा सके।

राघोपुर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काफी नजदीकी थे। उनके हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे ।उनके निधन से वैशाली जिला  युवा राजद इकाई को काफी क्षति हुई है।शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिमा कुमारी ,वैशाली जिला राजद महासचिव गणेश राय , युवा राजद अनुमंडल अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ  पंकज यादव,  राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, युवा राजद नेता सुबोध पटेल, अजय यादव ,आमोद राय, तपसी प्रसाद सिंह, राजीव राय, मोहम्मद कमरे आलम सहित अनेक लोग शामिल है।

वैशाली जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर जारी है मतदाता जागरूकता अभियान |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief