वैशाली /राजापाकर : मतदान प्रतिशत की कमी को देखकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देशन अनुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवम मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रामसुमारी देवी उच्च विद्यालय कर्णपुरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला पदाधिकारी वैशाली के अनुपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजापाकर आनंद प्रकाश ने इस दौरान सभी मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। हालांकि आज आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा को आना था। लेकिन चुनाव को लेकर अधिक व्यस्तता के कारण इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नहीं पहुंच सके। उनके अनुपस्थिति में राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन किया और उपस्थित मतदाताओं को चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया।
साथ ही उन्होंने मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया और सभी मतदाताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी नाम का वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बी एल ओ के माध्यम से या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने की बात कही। सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।
राजापाकर पुलिस ने छापा मार कर एक कारोबारी के घर से 18 कार्टून फ्रूटी शराब किया जप्त|
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief