राजस्व कर्मचारी के मनमाने रवैया से दाखिल-खारिज के लंबित मामले से परेशान है ग्रामीण।

राजस्व कर्मचारी के मनमाने रवैया से दाखिल-खारिज के लंबित मामले से परेशान है ग्रामीण

•ग्रामीणों ने मीडिया से लगाई न्याय दिलबाने गुहार


सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो, वैशाली : राजस्व कर्मचारी के मनमाने ढंग से राजापाकर अंचल अंतर्गत कई हल्का कार्यालय के दर्जनों गांव के लोग दाखिल-खारिज के लिए लंबे समय से तंग-तबाह है। इसके बावजूद अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी-कर्मचारी लोगों के शिकायत की निष्पादन के मामले में निष्क्रिय है।

राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर एवं जाफरपट्टी पंचायत के संयुक्त हल्का कार्यालय के हमेशा बंद रहने के कारण दोनों पंचायत के दर्जन भर राजस्व गांव के लोग परेशान रहते हैं। दोनों पंचायत के राजस्व कर्मचारी के मनमाने रवैए के कारण जमीन का दाखिल खारिज कराने वाले, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तथा जमीन से संबंधित अन्य कार्यों के लिए संबंधित हल्का के लोग तंग-तबाह रहते है। राजस्व कर्मचारी तथा संबंधित पदाधिकारी के काम के प्रति उदासीन रूख अख्तियार करने के कारण अधिकांश दाखिल-खारिज का आवेदन छह माह से लंबित पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दाखिल-खारिज, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, जमीन का परिमार्जन का काम को अवैध राशि की उगाही के नियत से लंबित किया जाता है। लोगों का आरोप है कि भूमि दस्तावेज तथा राजस्व कार्यालय से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट कराने के यदि राजस्व कर्मचारी से मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की जाती है तो वह मोबाईल रिसिव नहीं करते हैं और वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कभी-कभार मोबाईल रिसिव भी कर लेते हैं तो वह जिला या अनुमंडल कार्यालय में बैठक में शामिल होने का हवाला देकर लोगों को टाल-मटोल कर देते हैं।

जाफरपट्टी पंचायत के रामजत्तन सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज महतो, रामदयाल पासवान, पवन कुशवाहा, उषा देवी, सुनील सिंह, विद्या साह, जयलश देवी, प्रमोद सिंह एवं बाकरपुर पंचायत के अरूण पासवान, श्रवण सिंह, तुलसी कुमार, बीरेंद्र पटेल, राजेश कुशवाहा, मिंता देवी, सरोज सिंह, शारदा देवी, किशोर सिंह समेत दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।