राजस्व महाअभियान की पोल खुली: जनता पुस्तकालय में बिखरे पड़े जमाबंदी प्रपत्र

राजस्व महाअभियान की सफलता पर संकट के बादल

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।अंचलाधिकारी के हजार प्रयास के बाद भी राजस्व महाअभियान की सफलता पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। स्थिति यह है कि दर्जनों जमाबंदी प्रपत्र जनता पुस्तकालय, शनिचर हाट (राजापाकर दक्षिणी पंचायत) के परिसर में यूं ही बिखरे पड़े हैं।

शिविर प्रारंभ होने से पूर्व अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा था कि घर-घर जाकर जमाबंदी प्रपत्र का वितरण किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। परिणामस्वरूप ग्रामीण अपने प्रपत्र खोजते-खोजते परेशान हैं।

दो दिन पूर्व लगे विशेष शिविर के बाद से पुस्तकालय परिसर में न तो कोई प्रखंड कर्मी मौजूद है, न ही अंचल का कर्मचारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि। इस लापरवाही का नतीजा यह है कि ग्रामीण खुद ही उलट-पलट कर कागज ढूंढने पर मजबूर हैं। कई लोग तो दो-चार कागज लेकर घर भी चले गए।

ग्रामीण महिलाओं को और भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। पढ़ी-लिखी न होने के कारण वे अपना नाम पहचान नहीं पाईं और निराश होकर लौट गईं। उनका कहना था कि यदि कोई सरकारी कर्मी या जनप्रतिनिधि मौके पर रहता तो नाम पढ़कर कागजात उपलब्ध करवा देता।

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि जमाबंदी पंजी कर्मियों द्वारा घर-घर पहुंचाया जाएगा, लेकिन यहां सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं।

इस अव्यवस्था से नाराज ग्रामीणों—महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सावित्री देवी, रामरती सिंह, शांति देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, संगीता देवी समेत दर्जनों लोगों—ने तत्काल समस्या के निराकरण की मांग की है।

शिविर अव्यवस्था से लोग निराश: महिलाएं बोलीं– “नाम पढ़ने वाला होता तो कागज मिल जाता”

#राजस्वमहाअभियान #राजापाकर #जमाबंदी #अंचलाधिकारी #बिहारखबर #जनसमस्या #शिविरअव्यवस्था #ग्रामविकास #सरकारीआदेश #जनतापुस्तकालय

यें भी पढ़े….

किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, इलाजरत।

https://satyamgramnews.in/किशोर-को-अपराधियों-ने-मार/09/2025/10/22/18/46/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली