राजापाकर:ग्राम कचहरी कार्यालय का हुआ स्थानांतरण।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर: ग्राम कचहरी राजापाकर दक्षिणी का स्थानांतरण शनिचर हाट स्थित कर्पूरी भवन में किया गया।  नए भवन में ग्राम कचहरी का उदघाटन राजापाकर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सरपंच मुन्नी खातून तथा उपसरपंच मनीषा राय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में तपसी प्रसाद सिंह  शिवनाथ राय रविंद्र प्रसाद सिंह मनोज कुमार विशंभर कुमार राजापाकर उत्तरी ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार तथा अन्य पंचायत से आए हुए प्रतिनिधि एवं गणमान्य  लोग शामिल हुए।

थाना प्रभारी ने  कार्यक्रम में अपने उदबोधन में कहा कि ग्राम कचहरी कि वे हर संभव सहायता करेंगे तथा उन्होंने कहा कि अधिकतर केस जो थाने में आते हैं उन्हें ग्राम कचहरी में ही निपटाया जा सकता है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. कार्यक्रम का समापन अमरेश कुमार राय के धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित |

राजापाकर : स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली