सत्यम ग्राम न्यूज़ ,५ जनवरी २०२५ : राजापाकर प्रखंड के गोरखनाथ सूर्यदेव उच्च विद्यालय बैकुंठपुर के ऐतिहासिक मैदान में पर शहीद छोटेलाल राय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2024- 25 का फाइनल मैच अतुल इलेवन लालगंज एवं आदित्य इलेवन घोजौल के बीच खेला गया ।
टॉस जीत कर लालगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 88 रन बना पाई। जवाब में खेलने उतरी आदित्य इलेवन घोजौल की टीम ने मात्र 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमाया। वहीं घोजौल के खिलाड़ी बिट्टू यादव ने चार छक्के एवं एक चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वैशाली जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मंजेलाल राय व लालगंज नगर पार्षद संघ के अध्यक्ष सुजीत प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को कप एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं आराध्या डेयरी बैकुंठपुर के संचालक चंदन यादव द्वारा लालगंज के खिलाड़ी अतुल को मैन ऑफ दी सीरीज के लिए साइकिल उपहार स्वरूप दिया।
वही वी आई पी डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ी को मेडल प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में व्यवस्थापक के रूप में शहीद छोटेलाल राय के पुत्र मनीष कुमार यादव एवं चंदन यादव ने योगदान दिया। मैच में अंपायर के रूप में शुभम सिंह एवं मंजे लाल और कमेंटेटर के रूप में सोनू यादव ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। वहीं मैच को देखने के लिए मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ रही। मैच आखिरी क्षण में रोमांचक होता देख लोग आश्चर्यचकित थे|

ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : डिग्री कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह हुए आयोजित।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief