सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : अंचल कार्यालय राजापाकर में तीन महादलित भूमिहीन परिवार को अंचलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा वासगीत पर्चा दिया गया। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के फतेहपुर फुलवरिया के महादलित परिवारों में खुशबू देवी पति दिनेश मांझी, रीता देवी पति नरेश मांझी व कविता देवी पति प्रदीप मांझी को प्रमाण पत्र एवं जमीन का कागज प्रखंड प्रमुख ललिता देवी के द्वारा वितरण किया गया।
प्रत्येक भूमिहीन को 0.9 डीसमल के वासगीत पर्चे सौंपे गए। मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रखंड के अन्य पंचायत में भी दलित ,महादलित असहाय लोगों की पहचान की जा रही है जिनके पास अपनी भूमि नहीं है वैसे लोगों का भी आवेदन प्राप्त हुआ है। उसकी जांच की जा रही है। लगभग 50 लोगों के आवेदन अंचल कार्यालय में जमा हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी कर बासगीत
पर्चा दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंदप्रकाश सीओ गौरव कुमार नथुनी प्रसाद सिंह प्रधान लिपिक उमेश भगत, राजस्व कर्मचारी बलवीर कुमार बच्चा बाबू रमेश दास संजीत कुमार विकास मित्र राजू कुमार आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली