
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ओम प्रकाश सिंह और अवर न्यायाधीश सह सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर अधिकार मित्र(PLV) पंकज कुमार के द्वारा ज्ञानदीप शिक्षण संस्थान बिरना लखन सेन चौक पर”एक दीया विधिक सेवा के नाम”कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र पंकज कुमार ने राजापाकर के समस्त ग्रामवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आगामी 14 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर वादों को निष्पादन कराने की बात की गई एवं लोगों से चाइनीस किसी भी प्रकार की वस्तुएं जैसे पटाखा,चाइनीस बल्ब,चुन्नी लाइट इत्यादि नहीं खरीदने की सलाह दी गई ।
अपने देश में बनी वस्तु का ही उपयोग करें ताकि अपने देश का ही विकाश हो। साथ ही साथ बच्चों के समूह में विभिन्न प्रकार की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारा गया क्योंकि प्रतिभाशाली बच्चे ही देश का दर्पण है।प्रतियोगिता में तबस्सुम खातून, सावन कुमार,अभिषेक कुमार,अंशु कुमार,खुशबू कुमारी, आराध्या कुमारी एवं संस्थान के दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ये भी पढे …
लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-लक्ष्मी-पूजा-के/11/2024/01/18/27/39/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली