राजापाकर : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती,नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धापूर्वक पूर्वक मनाई। कार्यक्रम का आयोजन बेरई गांव स्थित भाजपा के नव निर्वाचित प्रखंड मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह के आवास पर किया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई महान कवि लेखक एवं समाज चिंतक थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम सभी अच्छे देश का निर्माण कर सकते हैं।

लोगों को उनके जीवन से सीख लेने की बात कही। मौके पर सुबोध कुमार सिंह रेखा सिंह ममता सिंह राम शखी देवी अमर कुमार सिंह मुन्ना कुमार दीपक कुमार राहुल कुमार सुनील कुमार सिंह रामनाथ सिंह देवनारायण सिंह अंकित कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़े ….

पटेढ़ी बेलसर:सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की टीम ने नगवां गॉव का किया निरिक्षण |

पटेढ़ी बेलसर:सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की टीम ने नगवां गॉव का किया निरिक्षण |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली