राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ । अपना पंचायत अपना प्रशासन में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत के मुखिया व सरपंचों को आह्वान किया है कि वे अपने-अपने पंचायत में लगने वाल शिविर का प्रचार प्रसार करें। अपने वार्ड सदस्य पंच सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को शिविर के बारे में बताएं कि वह अपने विभिन्न समस्याओं को ले शिविर में आवेदन दें ताकि उसका मौके पर निपटारा किया जा सके।
ज्ञात हो कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में लग रहे शिविर में प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को जानकारी नहीं हो रही है। 19 मार्च को नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत, 21 मार्च को राजापाकर उत्तरी पंचायत, 24 मार्च को राजापाकर दक्षिणी पंचायत, 26 मार्च को भलुई पंचायत, 28 मार्च को बैकुंठपुर पंचायत, 1 अप्रैल को बखरी पंचायत, 3 अप्रैल को गौसपुर पंचायत, 7 अप्रैल को जाफरपट्टी पंचायत एवं 9 अप्रैल को बाकरपुर पंचायत में शिविर का आयोजन किए जाएंगे।
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली