चेहराकलां (वैशाली ) सत्यम ग्राम न्यूज़ : वैशाली जिले के चेहराकाला प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सरसीकन पंचायत अंतर्गत मोहम्मदपुर टुरी ग्राम के वार्ड संख्या 10 में स्थित उत्कृमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में खेल मैदान बनने के लिए मनरेगा योजना से कार्य होना सुनिश्चित हैँ। उसी सिलसिले में बन रहे खेल मैदान में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणो नें स्थानीय उप मुखिया मोहम्मद फैसल से किया।
जब उप मुखिया उक्त स्थल पर पहुंचे तो वहां की कार्य की स्थित देख दंग रह गए कार्य मजदूर नही बल्कि ट्रेक्टर से कराया जा रहा था जब इस संदर्भ में वहाँ उपस्थित रोजगार सेवक विजय कुमार साह से पूछे जाने पर उप मुखिया को धमकी देते हुए लब्जो में बोला तुम कौन हो मैं सरकारी सेवक हूं तुम्हें चाहूं तो झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवा सकता हूं इसके बाद क्या था ग्रामीणों का आक्रोश फूटा उसके बाद रोजगार सेवक विजय कुमार साह भाग खड़े हुए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं।
हलाकि इस संदर्भ में उप मुखिया मोहम्मद फैसल ने जिला अधिकारी वैशाली यशपाल मीणा को पत्र लिखकर सारी घटना की जानकारी दी है साथ ही घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी व्हाट्सएप पर उनको भेजा गया है उप मुखिया मोहम्मद फैसल ने जिलाधिकारी वैशाली से अपनें स्तर से जांचोउपरांत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़े…
राजापाकर :मुर्गी पालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief