राजापाकर : नरहरपुर की टीम ने राजापाकर टीम को 158 रन से किया पराजित|

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ , प्रकाश वर्मा। स्वर्गीय लगनदेव राय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का फाइनल मुकाबला मीना बसकीत राय डिग्री कॉलेज के खेल में खेला गया। फाइनल मैच गुड्डू 11 राजापाकर व प्रवीण 11 नरहरपुर के बीच खेला गया। जिसमें गुड्डू 11 ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

जवाब में खेलने उतरी प्रवीण 11 नरहरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के मैच में 336 रन का विशाल स्कोर बनाकर चुनौती पेश किया। जवाब में खेलने उतरी गुड्डू 11 राजापाकर की टीम ने सभी विकेट खोकर हासिल मात्र 208 रन बनाये। इस प्रकार नरहरपुर 11 टीम को विजय घोषित किए गए।मैच समाप्ति उपरांत मैन ऑफ द मैच एवं सीरीज का पुरस्कार अच्छे बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के लिए प्रवीण 11 नरहरपुर के खिलाड़ी प्रिंस कुमार को मेडल पहना कर दिया गया।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद मुकेश पासवान के द्वारा विजेता टीम को साईकिल व कप एवं 5हजार पुरस्कार राशि एवं उपविजेता टीम को 3हजार पुरस्कार राशि एवं कप प्रदान किया गया। मौके पर राकेश यादव, राजद युवा जिला महासचिव आमोद यादव खेल के आयोजन कर्ता राहुल कुमार, रजनीश कुमार मैच देखने के लिए खेल मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भी देखी गई।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : संत रविदास जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन |

राजापाकर : संत रविदास जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief