राजापाकर : पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर क्षोभ।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत जी पर हुई प्राथमिकी के विरुद्ध बिहार प्रदेश  के वैशाली जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजापाकर भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेज के परिसर में जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ |

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत जी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडे जी के निर्णय का हम लोग इंतजार कर रहे हैं। अगर आंदोलन की बारी आई तो हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने को भी तैयार हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जिला अधयक्ष कालेश्वर कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष वर्मा जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल पटेल, जिला कोषाध्यक्ष पेरेम कुमार ,संगठन सचिव कौशल किशोर, मोहन कुमार, नवीन कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार ,मनीष कुमार, सुरंजन कुमार सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय की मनाई गई जयंती |

राजापाकर : स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय की मनाई गई जयंती |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief