
प्रखंड के हाई स्कूलों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू |
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,ब्यूरो वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड के हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के भी भारत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में भी आयुष्मान कार्ड बनाए गए। भारत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के समय प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर प्रसाद सिंह वरीय शिक्षक केशव नारायण राय कंप्यूटर शिक्षिका रूपा कुमारी कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव राज की मौजूदगी में 101 छात्र छात्राओं के भारत आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस योजना के तहत छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा दी जाती है।
आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने वाले छात्र छात्राओं में नंदिनी सुमन गुंजा प्रिंस पंकज विशाल सहित दर्जनों शामिल हुए। वही हाई स्कूल राजापाकर बनघारा में 70 छात्र छात्राओं के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरचंद्र पांडे शिक्षकों में मनोज शर्मा श्वेता कुमारी पंकज कुमार शिवानी कुमारी जितेंद्र राम सहित छात्र छात्राओं में प्रियांशु अंशु अनामिका रोशनी अभिषेक सोनू आदित्य आदि मौजूद थे कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव राज ही थे।
ये भी पढ़े ….
मंसूरपुर हलैया गांव में दरवाजे से अज्ञात चोरों ने बाइक कर ली चोरी|