
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। प्रखंड प्रमुख ललिता कुमारी द्वारा सोमवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा सांसद विधायक एवं प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी प्रखंड के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को बैठक की सूचना दी गई है।
आगामी 9 सितंबर को 12 बजे पूर्वाहन से प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है। प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार निर्वाचित जनप्रतिनिधि के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठक में भाग नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही की समीक्षा भूमि सुधार एवं राजस्व नल जल प्रधानमंत्री आवास विद्युत पशुपालन आदि विभागों के मामले पर चर्चा विमर्श होगा।
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य कार्यों पर चर्चा होगी। 15 वें वित्त आयोग एवं षष्ठम् राज्य वित्त आयोग पर चर्चा शिक्षा स्वास्थ्य कृषि बाल विकास मनरेगा शौचालय आदि मामलों पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : तीन दिवसीय शिक्षक दिवस समारोह हुआ सम्पन्न ।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief