राजापाकर : भूमि विवाद निवारण शिविर हुआ आयोजित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर । थाना परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का  आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी सहित विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित रैयत अपने अपने कागजात लेकर शिविर में पहुंचे .सर्वे कार्यक्रम को लेकर शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखी गईं।सबसे ज्यादा भूमि विवाद का मामला  परिमार्जन से संबंधित था जिसमें अंचलाधिकारी ने खाता खेसरा रकवा नाम में त्रुटि होने पर परिमार्जन प्लस में ऑनलाइन करने की बात कही।

शिविर में विनोद राय बनाम हरदेव पासवान ग्राम बैकुंठपुर के भूमि विवाद को देखा. जिसमें रैयत भूमि पर अवैध दखल कब्जा को लेकर विवाद था. दूसरा केस विजेंद्र कुमार बनाम प्रमिला देवी के भूमि विवाद को देखा जिसमें प्रथम पक्ष उपस्थित हुए द्वितीय पक्ष अनुपस्थित थे .दोनों पक्ष को नोटिस कर अगले बैठक में आने का निर्देश दिया गया सहित अनेक भूमि विवादों को देखा गया. अनेक विवादों को मौके पर निपटारा किया गया.

वहीं थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने भूमि विवाद मामले में स्थल पर शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखने एवं कोई भी अशांति होने पर थाने में सूचना देने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़े …

गोरौल : दशहरा के मौके पर 55 फीट का रावण का पुतला बनाने मे लगे हुए है कारीगर।

गोरौल : दशहरा के मौके पर 55 फीट का रावण का पुतला बनाने मे लगे हुए है कारीगर।

 

रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली