राजापाकर : राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकीय पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग बिहार सरकार की ओर से जारी सूची में वैशाली जिले से महज दो शिक्षकों को शामिल किया गया है जिनमें से एक श्री चौधरी शामिल हैं। यह पुरस्कार उनके अप्रतिम योगदान के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिए जाएंगे।

अपने 25 वर्षों के सेवा काल में सुसज्जित भवन मंच पेड़ पौधे से आच्छादित करने में बेहतर शिक्षण कार्य करने एवं स्वयं शिक्षकों को भी प्रेरित करने में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने में पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय का चयन होने में दूसरे प्रदेश के शिक्षा जगत के विद्वानों द्वारा विद्यालय का अवलोकन करने में श्री चौधरी ने अपना योगदान दिया है।

पुरस्कृत शिक्षकों की सूची में नाम दर्ज होने के बाद बधाई देने वालों में शिक्षक शंभू प्रसाद सिंह कोमल वर्मा धर्मेंद्र कुमार गुप्ता राजेश कुमार अजय कुमार स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह सहित प्रखंड वासियों ने हर्ष व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है।

ये भी पढ़े …

कटहरा : जन प्रतिनिधि एवं अन्य के सहयोग से दो अपहृता क़ो बरामद कर  पुलिस क़ो सौपा।

कटहरा : जन प्रतिनिधि एवं अन्य के सहयोग से दो अपहृता क़ो बरामद पर पुलिस क़ो सौपा।

रिपोर्ट : सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क टीम

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली