सत्यम ग्राम न्यूज़ : राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर से चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एचपी कलर प्रिंटर की चोरी कर ली।इस संबंध में प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि 12 जून को कार्यालय खोलने के दौरान पाया कि कार्यालय के आगे लगे ग्रिल व कार्यालय कक्ष में लगा दरवाजा टूटा हुआ है और एचपी कंपनी का कलर प्रिंटर गायब है।
आशंका जताई है कि चोरों ने कलर प्रिंटर की चोरी कर ली है।इसके पूर्व भी चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था जिसकी सूचना राजापाकर थाने में आवेदन के द्वारा दी गई थी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में रात्रि प्रहरी भी नियुक्त हैं फिर भी चोरी की घटना लगातार हो रही है जो शोचनीय विषय है। प्रधानाध्यापक ने आवेदन में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े…
समाज सेवी फूलो देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-समाज-सेवी-फूलो-द/06/2025/12/18/00/53/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली