राजापाकर : समाज सेवी फूलो देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा ।प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर मेन मार्केट निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण चौधरी की पत्नी व वार्ड सदस्य सुरेश चौधरी उर्फ़ हजारी चौधरी की मां स्वर्गीया फूलो देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि समाजसेवी ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित हुए। लोगों ने स्वर्गीय फूलो देवी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे समाजसेवी व धर्मपरायण महिला थीं. सामाजिक कार्यों में बढचढ कर हिस्सा लेती थीं।

श्रद्धांजलि देने वालों में सत्येंद्र कुमार साह ओंकार नाथ गुप्ता रामऔतार साह हजारी चौधरी राजीव कुमार संगीता देवी रमेश चौधरी आशीष कुमार निशा भारती आयुष कुमार मिथिलेश कुमार रितिक कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान।

https://satyamgramnews.in/world-day-against-child-labour-विश्व-बाल-श्रम-निषेध-द/06/2025/12/17/42/59/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली