राजापाकर : शनिवार तक होंगे शस्त्रों का सत्यापन : थानाध्यक्ष

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : दुर्गा पूजा के सुअवसर पर थाना परिसर में लाइसेंसी हथियार बंदूक, राइफल, रिवाल्वर आदि का थाना अध्यक्ष एवं दंडाधिकारी द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने कहा कि  पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के अवसर पर थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियार का सत्यापन किया जाना है।

यह कार्यक्रम 4 एवं 5 अक्टूबर तक ही होगा। आज 4 अक्टूबर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के 16 लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया गया। वहीं थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने थाना क्षेत्र के लोगों का आह्वान  किया कि जिनके पास भी लाइसेंसी बंदूक, रिवाल्वर, राइफल है वे कल 5 अक्टूबर तक थाने में आकर अपने हथियारों का सत्यापन अवश्य करा लें। इसे अति आवश्यक समझें।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : एक साल पूर्व पुल बनाने के लिए खोदा गया गढ्ढा जस के तस,यातायात बाधित |

राजापाकर : एक साल पूर्व पुल बनाने के लिए खोदा गया गढ्ढा जस के तस,यातायात बाधित |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली