राजापाकर : शिक्षक प्रभात रंजन उर्फ राजू वर्मा के निधन पर शोक की लहर |

फ़ाइल फोटो  , दिवंगत शिक्षक प्रभात रंजन उर्फ राजू वर्मा
फ़ाइल फोटो , दिवंगत शिक्षक प्रभात रंजन उर्फ राजू वर्मा

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड  क्षेत्र  के चित्रगुप्तनगर टोला निवासी शिक्षक प्रभात रंजन उर्फ राजू वर्मा की बुधवार की अहले सुबह निधन हो गया। वे भूतपूर्व शिक्षक उमेश्वर प्रसाद सिंहा के द्वितीय पुत्र थे। वे कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।

वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकदुमपुर पोखरैरा में प्रखंड शिक्षक के पद पर 10 वर्षों से कार्यरत थे। वे इस क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में भी वे बढ चढकर कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

आज उनका अंतिम संस्कार नारायणी नदी के तट पर किया गया मुखाग्नि उनके पुत्र नयन ने दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में समाजसेवी बुद्धिजीवी पत्रकार एवं सभी ग्रामीण हैं।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : मारपीट कर घायल कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज |

राजापाकर : मारपीट कर घायल कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली