राजापाकर: शिविर आयोजित कर पशुओं का टीकाकरण किया गया |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा राजापाकर दक्षिणी पंचायत में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का दीप जलाकर उदघाटन पंचायत के पूर्व मुखिया उर्मिला देवी ने फीता काटकर किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमारी ने बताया कि शिविर में 55 पशुपालकों के 103 पशुओं का निशुल्क इलाज कर दशाओं का वितरण किया गया।

शिविर में आए पशुओं का इलाज किया गया वहीं जिनका टीका नहीं हुआ था उनका टीकाकरण किया गया। मौके पर पशुपालकों को विभिन्न बीमारियों की दवा भी दी गई।वहीं उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को बैद्यनाथपुर अस्पताल क्षेत्र में कर्णपुरा हाई स्कूल के पास शिव मंदिर के परिसर में 10 बजे से 4 बजे तक पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के सभी पशुपालकों का आह्वान किया गया कि शिविर में अपने-अपने बीमार पशुओं को शिविर में लाकर इलाज करावें और निशुल्क दवा प्राप्त करें।

कार्यक्रम में पशु चिकित्सा महुआ डॉक्टर गणेश कृष्ण कुमार एवं गोकुला मथुरा के पशु चिकित्सक डॉक्टर धर्मवीर कुमार ने सहयोग प्रदान किया। मौके पर मौजूद अन्य पशुपालन कर्मियों में  पारावेट कर्मी विनोद कुमार गुप्ता, मनोहर कुमार, शत्रुघन कुमार, विशंभर कुमार आदि शामिल है।

ये भी पढ़े …

वैशाली : पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद,दो आरोपी अब भी फरार।

वैशाली : पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद,दो आरोपी अब भी फरार।

रिपोर्ट: अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली