
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। प्रत्येक माह के 9 एवं 21 तारीख को लगने वाले शिविर में शनिवार को भी प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत एनसीसी जांच की गई। प्रखंड मुख्यालयअवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 54 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनके बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
गर्भवती महिलाओं की जांच डॉक्टर एसपी उपाध्याय डॉ जितेंद्र मोहन पासवान ने सलाह देते हुए बताया की भारी वजन नहीं उठाएं संतुलित आहार लेने खासकर हरी सब्जी फल दूध एंड मछली आदि लें। वही बीसीएम रामराज सिंह सौरव रंजन वशिष्ठ प्रसाद सिंह ने जांच में सहयोग दिया। जांच में हेमा शोभा गुंजन रीमा आदि ने हाथ बंटाया।
ये भी पढ़े…
चेहराकलां : प्रेम प्रसंग मे 20 वर्षीय युवक की हत्या,शव सड़क किनारे फेंका
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली