सत्यम ग्राम न्यूज़ / राजापाकर। राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर आयोजित किए गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्यक्ष ने कहा कि आज के शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए 65 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिए गए।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डाक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर रमेश चंद्र सिंहा एवं एएनएम हेमा कुमारी, प्रमिला कुमारी, अर्चना कुमारी, सरिता कुमारी, रीना कुमारी, शोभा कुमारी द्वारा की गई। महिलाओं के हीमोग्लोबिन एचआईवी वजन रक्तचाप सहित अन्य जांच किए गए। खाने के लिए कैल्शियम आयरन व विटामिन बी कांप्लेक्स की गोलियां दी गई। गर्भावस्था में जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहे इसके लिए विशेष परामर्श दिए गए। यह भी बताया गया कि भारी वजन नहीं उठाएं खान पान का विशेष ध्यान रखें। खाने में हरी शाक सब्जी फल दूध अंडे मछली का प्रयोग करें। प्रखंड के विभिन्न भागों से आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को सूचना देकर शिविर में लाया।
वहीं महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में महीने में लगने वाले दो शिविर में आवश्यक रूप से आकर जांच करने की बात कही गई। उन्हें अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव कराने की सलाह दी गई ताकि प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्सों द्वारा उनकी सुरक्षा पूर्वक प्रसव कराया जा सके। शिविर के संचालन में स्वास्थ्य प्रबंधक सौरव रंजन प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह आदि ने सहयोग किया।
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली