राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजापाकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने शपथ ली। थानाध्यक्ष ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वही राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी की अध्यक्षता व अंचल निरीक्षक अमित कुमार के संचालन में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से दर्जनों फरियादी पहुंचे। जिसे उपस्थित पदाधिकारी द्वारा उनके वादों को देखा गया।

ये भी पढ़े …

गायक ने प्रथम प्रयास में बना दिया विधा की देवी सरस्वती की प्रतिमा।

गायक ने प्रथम प्रयास में बना दिया विधा की देवी सरस्वती की प्रतिमा ।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली