
चरित्र प्रमाण पत्र मे आवेदक के पता क़ो गलत बताया गया जिसके फालस्वरूप नहीं बन पाया चरित्र प्रमाण पत्र।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता लालगंज (वैशाली ) लालगंज के वर्तमान थाना अध्यक्ष के लापरवाही के कारण एक व्यक्ति का चरित्र प्रमाण पत्र नहीं किया गया निर्गत वैशाली आरक्षी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया की दिनांक-09.06.2024 को लालगंज थाना क्षेत्र के एक आवेदक द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया गया था।
उक्त आवेदक द्वारा जब चरित्र प्रमाण पत्र डाउनलोड किया गया तो वह रद्द किया हुआ था। जिसका कारण थाना द्वारा यह बताया गया कि व्यक्ति का पता गलत है, जबकि लालगंज थाना द्वारा उक्त व्यक्ति का पूर्व में दिनांक-24. 01.2022 को चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया था।उक्त मामले कि जाँच अनु०पु०पदा० सदर-2 लालगंज से करायी गयी जिसमें यह स्पष्ट हुआ की पूर्व में भी आवेदक के आवेदन को गलत ढंग से रद्द कर दिया गया था।
उक्त आरोप के आलोक में थानाध्यक्ष लालगंज से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, परन्तु उनके द्वारा दिनांक 25.07.2024 तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया।अत्एव पु०नि० राकेश कुमार, थानाध्यक्ष लालगंज द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में बरती गई लापरवाही एवं अधीनस्थ कर्मियों पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं रखने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़े…
महुआ मे विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief