सत्यम ग्राम न्यूज़ ,
राजापाकर। वाहन चेकिंग के दौरान 240 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीएक्सआई गाड़ी बरामद हुई। चालक पुलिस को देखते ही मौके से फरार। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव संध्या गश्ती वाहन चेकिंग व अवैध शराब कार्यबारियों के विरुद्ध छापामारी एवं गश्ती करते हुए बभनी मठ पहुंचे तो वहां गुप्त सूचना मिली कि शेखपुरा के पास से एक व्यक्ति चार पहिये वाहन से शराब लेकर जा रहा है.इसकी सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शेखपुरा पहुंचे।
शेखपुरा पहुंचकर वाहन चेकिंग लगाया गया तभी एक स्विफ्ट गाड़ी चकसिकंदर की तरफ से तेज गति में आती दिखाई दी और पुलिस को देखकर गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस की कार्रवाई को देखकर अगल-बगल के लोग जुट गए।स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर चार भूरे रंग के बोरे के अंदर में छह उजाले रंग की पॉलिथीन और प्रत्येक पॉलिथीन में 10-10 लीटर देसी चुलाई शराब जिसका कुल मात्रा 240 लीटर की बरामदी हुई।
जिसका विघिवत सूची बनाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई तथा मारुति सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी तथा शराब बरामद कर थाना लाया गया। मारुति सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी का नंबर जेएच10टी- 5358 है केस के आई ओ एसआई मीता कुमारी बनाई गई हैं। थाने में कांड सं0 संख्या 334/24 में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े …
काव्य की बहती गंगा में देर रात तक डूबते-इतराते रहे श्रोता |
वैशाली : काव्य की बहती गंगा में देर रात तक डूबते-इतराते रहे श्रोता |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली