VAISHALI NEWS : विद्यालय के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर मामले में पकड़ा तूल, कोर्ट में परिवाद किया गया दाखिल।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : राजकीय उच्च विद्यालय सोन्धो में गमन का मामला एक बार जोड़ पकड़ने लगा है. विद्यालय के शिक्षक दीनबंधु राम ने अपने ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललिता कुमारी एंव अरुण कुमार पटेल के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हाजीपुर के न्यायालय में एक परिवाद पत्र दाखिल किया है।

परिवाद पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय का संयुक्त खाता प्रधानाध्यापिका, आरोपित शिक्षक एंव परिवादी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक गोरौल में संचालित किया जाता है जिसमें विद्यालय के लाखों रुपये जमा रहते हैं।

प्रधानाध्यापिका द्वारा अपने निजी कार्य हेतु 3 लाख 95 हजार 7 सौ 50 रुपये निकालना चाहती थी. परिवादी द्वारा विरोध किया गया और चेक पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया तो प्रधानाध्यापिका द्वारा जाली हस्ताक्षर कर राशि को निकाल लिया गया।

फर्जी निकासी की सूचना मुख्यमंत्री के अलावे शिक्षा सचिव सहित अन्य अधिकारियों को दी गई. इतना ही नहीं विद्यालय में रखे परिवादी के आलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे 36 सौं 20 रुपये निकाल लिया।

परिवादी ने जब पूछ ताछ किया तो जाति सूचक गाली देते हुए विद्यालय से निकाल दिया . प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि विद्यालय की स्थिति अच्छी नहीं है, शिक्षकों में आपसी सामंजस्य की कमी है जिस कारण पठन पाठन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

हलाकि हर संभव विद्यालय की माहौल सुधारने एंव विद्यालय के शिक्षकों में सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया जा रहा है. सारी वस्तु स्थिति से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।

इस मामले को लेकर स्पष्टिकरण भी मांगा गया था. वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यें भी पढ़े…

CHEHRAKALA : मेन लाइन से टोका फंसा कर बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

 

CHEHRAKALA : मेन लाइन से टोका फंसा कर बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR