
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र के एक 40 बर्षीय जवान जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मौत हो जाने की खबर से शोक की लहर दौर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र के कटहरा थाना के अब्बाकरपुर ग्राम निवासी मोहम्मद बहिउद्दीन नासीर के पुत्र मो.फहीमुन नासीर की मौत हो गया है । यह खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मचा है। टोला मे मातम छाये हुए है ये घटना रविवार की बताई जा रही है।
जम्मू – कश्मीर से सेफ्टी मैनेजर का पार्थिव शरीर बिहार लाया गया है। उनका पार्थिव शरीर पहले दानापुर कैंट मे रखा गया है ऐसी खबर है । आज 11 बजे उनके पैतृक गांव मे पार्थिव शरीर लाया गया । स्थानीय कटहरा पुलिस बल भी महजूद था उससे पहले स्थानीय बिधायक डॉ.मुकेश रौशन ने हाजीपुर मे सेफ्टी मैनेजर के पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 45 वर्षीय मो. फहीमुन नासिर जम्मू- कश्मीर में सेफ्टी मैनेजर के पद पर थे। वहां पर हुए आतंकवादी हमले में गोली लगने से मौत हो है । उनके पार्थिव शरीर आने का इंतजार गॉव के लोग व उनके परिजन कर रहे हैं।
मृतक सेफ्टी मैनेजर के छोटे छोटे चार बच्चे है जिसमे दो लड़की एवं दो लड़का है सभी नाबालिक है।उनकी बड़ी बेटी आईपीएस बनना चाहती थी,संवाददाता से बात करते करते रोने लगी और चो भाई बहन मुक दर्शक बने हुए था। गॉव मे उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए हजारों की संख्या मे लोग पहुँचे हुए थे।
स्थानीय जन प्रतिनिधि ने शोक ब्यक्त करते हुए बिहार सरकार से उनके परिजन को पचास लाख रूपये की आर्थिक मदद की मांग तक कर रहे थे। दर्जनों की संख्या मे विभिन्न सोशल मीडिया चैनल प्रिंट मीडिया के लोग पहुंच कबरेज कर रहे थे।
मृतक का अंतिम संस्कार रस्मो रिवाज़ के साथ गांव के ही कब्रिस्तान मे दफन किया गया है।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/पंचायत-स्तरीय-जदयू-पार्ट/10/2024/21/19/48/43/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief