सत्यम ग्राम न्यूज़ ,हाजीपुर / वैशाली : जिला विधिज्ञ संघ हाजीपुर, वैशाली के अधिवक्ताओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति न्यायार्थियों को जागरूक करने हेतु अधिवक्ता युवराज सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं हरेश कुमार सिंह के संचालन में अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की अपील की।
अधिवक्ता युवराज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में सड़क दुर्घटना में देश भर मेरा दूसरी अधिक मौत होती है जो सामाजिक चिंतन का विषय है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2022 की की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 से 2022 तक 7.77 लाख मृत्यु औसतन 1263 मौत सड़क हादसे से जिसमे 20 से 44 आयु वर्ग के लोग शिकार होते हैँ।
संचालन करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि रोड एक्सीडेंट होने पर गाड़ी चालक गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो जाता है जिसे पुलिस नहीं पकड़ पाती है उस स्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 161 के तहत हिट एंड रन में एक सोलेशियम फंड बनाया गया है जिसमे मृतक के परिजनों को दोनों लाख रुपये एवं दिव्यांग शख्स को पचास हजार रुपये मुआवजा का प्रावधान है एवं लापरवाही से एक्सीडेंट में मौत साबित होने पर न्यूनतम दो साल से सात साल तक सजा का प्रावधान है।
श्री सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गलत लेन में गाड़ी नहीं चलाएं, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग कर यातायात नियमों का नियमित पालन करें जिसमे लोगों का बहुमूल्य जीवन असमय काल के गाल में नही समाय। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, हाजीपुर शहर सहित प्रमुख मार्गों पर सुगम यातायात की सुविधा बहाल करने एवं हाइवे पर गस्ती गाड़ी की संख्या बढाकर प्रतिदिन जाम की त्राहिमाम स्थति से मुक्ति दिलाने की मांग की।
सडक सुरक्षा अभियान में अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार मिश्र, राजीव कुमार, शशी राय, विकास रंजन, शैलेश कुमार, विनय कुमार झा, अभिजीत कुमार, राजीव सिंह, अमित तिवारी, विनय कुमार सिंह, पंकज कुमार, विशाल कुमार सहित काफी संख्या में अधिवताओं ने न्यायार्थियों से रोड सेफ्टी के नियमों का पालन कर एक्सीडेंट के भयावह दुष्परिणाम की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया।
ये भी पढ़े …
गोरौल : राजकीय मध्य विद्यालय महमदपुर पोझा में टीएलएम मेला का हुआ आयोजन|
गोरौल : राजकीय मध्य विद्यालय महमदपुर पोझा में टीएलएम मेला का हुआ आयोजन|