वैशाली : पुलिस की बड़ी कामयाबी साईबर अपराधियों के विरूद्ध हुईं कार्रवाई,पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़: महुआ थाना अन्तर्गत नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 05 साईबर अपराधियों को 01 कार, 03 बाईक, 12 फर्जी सिम कार्ड एवं मादक पदार्थ के साथ किया गया गिरफ्तार प्रेस विज्ञप्ति  जारी करते हुए महुआ अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गा शक्ति नें कही

 उन्होंने बताया की महुआ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मारगी में एक दुकान में कुछ साईबर अपराधी साईबर फ्रॉड का कार्य एवं नशा का सेवन कर रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के साथ ग्राम मारगी पहुँचकर प्रमोद कुमार, पे०-स्व० जिमदार सिंह के दुकान की घेराबंदी कर विधिवत् छापेमारी कर कुल 5 अभियुक्तों में  दिलकश रजा, प्रमोद कुमार सिंह, विकास कुमार, रोहन कुमार एवं अखिलेश कुमार को पकड़ा गया।

                                 जप्त कार

पकड़ाये व्यक्ति एवं उक्त दुकान की तलाशी ली गई तो इनलोगों के पास से कुल बारह फर्जी सिम कार्ड,पांच मोबाईल फोन, तीन बाईक, एक कार,चौबीस डब्बा मादक पदार्थ (कोटा) एवं ६० मादक पदार्थ पैक करने वाला खाली डब्बा बरामद किया गया।

बरामद मोबाईल फोन के अवलोकन एवं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर पाया गया कि इनलोगों के द्वारा मैनेजर एवं सुपरवाइजर बनकर नौकरी देने के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे लेकर ठगी का कार्य करते थे। इनलोगों के मोबाईल से कुछ लोगों से पैसे लेन-देन को लेकर साक्ष्य भी प्राप्त हुआ है।

इस संदर्भ में महुआ थाना कांड सं0-386/25, दि०-22.03.2025, धा316(2)/318(4)/61(2) /3(5) बी०एन०एस०, 8 (e)/21 (b) एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं 66 आई०टी० एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान  बताया गया की दिलकश रजा, पिता-मुशरर्फ इकबाल, ग्राम पिरोई, थाना-गोरौल, जिला-वैशाली।प्रमोद कुमार सिंह, स्व० जिमदार सिंह, ग्राम -मारगी, थाना-महुआ, जिला-वैशाली।विकास कुमार, पिता -रामनाथ सिंह, सा०-मधौल, थाना-महुआ, जिला-वैशाली। रोहन कुमार, पिता -संजय सिंह, ग्राम मारगी, थाना-महुआ, जिला-वैशाली । अखिलेश कुमार, पिता -सुचिन्द्र राम, ग्राम -मारगी, थाना-महुआ, जिला-वैशाली।

ये भी पढ़े…

बिहार दिवस पर निजी विद्यालय का पूर्व मंत्री नें किया विधिवत उदघाटन।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-बिहार-दिवस-पर-निजी-विद्य/03/2025/22/20/09/12/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief