वैशाली में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद पर्व, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ।

 

“अमन, भाईचारा और सुरक्षा के साए में वैशाली में मनाई गई बकरीद”

सत्यम ग्राम न्यूज़ | वैशाली, बिहार: बकरीद पर्व के अवसर पर वैशाली जिले में भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिले के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश, समाज, अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी।

जिले के चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वस्ती सरसिकन ग्राम स्थित ईदगाह में भी सुबह से ही मुस्लिम भाइयों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की तथा नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का माहौल बना रहा।

वस्ती सरसिकन पंचायत के उप मुखिया मो. फैसल सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

बकरीद पर्व को लेकर वैशाली जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। जिला प्रशासन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने हेतु जिले के सभी संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई। वहीं सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

वैशाली पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें। जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क, प्रतिबद्ध एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार है।

बकरीद के अवसर पर जिले भर में शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला, जिसने वैशाली की गंगा-जमुनी तहजीब को एक बार फिर मजबूत करने का काम किया।

#Bakrid2026 #VaishaliNews #EidUlAdha #VaishaliPolice #ChehraKala #BastiSarsikan #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #बकरीद #वैशाली #अमन_शांति #भाईचारा #BiharNews #EidPrayer #BiharPolice

ये भी पढ़े…

वैशाली पुलिस अब होगी पूरी तरह डिजिटल, जुलाई से सभी थानों में CCTNS व्यवस्था लागू।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-अब-होगी-पूरी/05/2026/25/20/06/19/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief