शांति चाहे जिस कीमत पर हो सस्ती होती है : सिद्धार्थ|

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता , गोरौल : शांति चाहे जिस कीमत पर मिले,सस्ती होती है l समाज में अमन-चैन के साथ जीकर ही हम तरक्की के मार्ग पर जा सकते हैं l कोई भी धर्म हिंसा का पाठ नहीं पढ़ाता l हम सभी अज्ञानतावश धर्म के नाम पर एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं बिल्कुल व्यर्थ है l वे शुक्रगुजार हैं जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा व वैशाली एसपी हरिकिशोर राय का जिनकी सक्रियता से आज सोंधो गुलजारबाग सहित आस-पास के लोगों का जीवन फिर से पटरी पर लौटा है l

वे यहां के जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों का आभार प्रकट करते हैं जिनके सहयोग से क्षेत्र में शांति बहाल होने में सहायता मिली है l विधायक श्री पटेल आज सोन्धों अंधारीगाछी -गुलजारबाग में शांति समिति सह उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे l बताते चलें कि बिगत 18 जुलाई 2024 को गोरौल प्रखंड के सोंधों दूल्ह पंचायत के गुलजारबाग में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी उसे लेकर दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया था तब बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जिला,अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन द्वारा सभी दुकान , बाजार,हाट को बंद किया गया था।


ज्ञात हो कि वैशाली विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल ने इलाके के प्रबुद्ध लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आज शांति एवं अमन-चैन के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रशासन के पदाधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए थे l उपस्थित सभी लोगों ने माननीय विधायक श्री पटेल पर भरोसा जताया और सबों ने उन्हें आश्वासन दिया कि हम सब लोग मिलजुल कर शांति एवं सद्भाव बनाए रखेंगे और भाईचारा कायम रखेंगे । तत्पश्चात विधायक ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारी को आज से सभी दुकान , बाज़ार, सड़क खोलने का निर्देश दिया।

भीषण गर्मी एवं तपती धूप में विधायक ने सोंधो अंधारी गाछी से लेकर सोंधो गुलजारबाग, सोंधो कहरटोली सभी गांव का पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की ..साथ ही भय के कारण घर छोड़कर पलायन कर चुके लोगों से, उनके परिजनों से, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें घर वापस बुलाया जाए। जहां कहीं भी हो अपने अपने घर वापस चले आएं।

प्रशासन को उन्होंने सख्त निर्देश दिया जल्द से जल्द पलायन किए लोगों को घर वापसी कराई जाए, और किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया जाए तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएl विधायक श्री पटेल के साथ प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय, विधायक प्रतिनिधि अवधेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, सुनील कुमार सुमन,त्रिविक्रम प्रसाद सिंह ,रंजीत कुमार सिंह, मोo महमूद आलम, मोo कैसर अली सहित आसपास के अनेक प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। विधायक श्री पटेल के इस पहल की क्षेत्र के सभी जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा एवं सराहना किया। साथ ही सबों ने हृदय से अपने स्थानीय विधायक का आभार जताया।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR