गोरौल : सरकारी विधालय के बच्चो ने सड़क सुरक्षा अभियान चला वाहन चालक को किया जागरूक |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल। सड़क सुरक्षा को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के बगल वाले चौराहे पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। विद्यालय के स्काउट गाइड कैडेट्स एवं बाल संसद सदस्यों के साथ दर्जनों छात्र छात्राओं ने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

बच्चे चौराहे से गुजरने वाले बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों से हेलमेट पहनने का निवेदन कर रहे थे। वहीं चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने का भी अपील किया। बच्चों के अपील और हाथ में स्लोगन लिखे पोस्टर को पढ़कर बहुत सारे बाइक सवार जो बिना हेलमेट के थे अपनी गलती स्वीकार करते हुए बच्चों को वचन दिया कि आगे से बिना हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाएंगे।

विद्यालय के शिक्षक व भारत स्काउट गाइड गोरौल के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान में कई ग्रामीण सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार भी शामिल हुए। मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि लोगों पर बच्चों के अपील का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीण दीपक कुमार ने बच्चों की गतिविधि का सराहना करते हुए कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल होते रहते हैं।

बहुत सारे लोगों की जान भी चली जाती है ।ऐसी स्थिति में हेलमेट जीवन की रक्षा करता है। बच्चों ने लगभग 2 घंटे तक सड़क सुरक्षा अभियान चला कर लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने को लेकर प्रेरित किया।बच्चो ने हेलमेट पहने लोगों को फूल देकर धन्यवाद किया वहीं कुछ लोग जो हेलमेट हाथ में रखे हुए थे बच्चों के कहने पर मौके पर हेलमेट पहन कर आगे की यात्रा पर निकले।

अभियान में बाल संसद की प्रधानमंत्री काजल कुमारी, अभिलाषा कुमारी ,अर्पण कुमारी, श्वेता कुमारी, मौसम कुमारी,खुशबू कुमारी सहित स्काउट गाइड कैडेट्स दीपक, आयुष, निधि ,राजा ,पिंटू, ऋषित सहित दर्जनों बच्चे शामिल थे ।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : जदयू कार्यकर्ताओं ने तिरहुत में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क।

राजापाकर : जदयू कार्यकर्ताओं ने तिरहुत में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क।

रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR