सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : नवरात्रि की सातवीं तिथि को माता दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि पूजनोंपरांत श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां के पट खोल दिए गए। इस सुअवसर पर सबसे पहले मेन मार्केट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में मां के पट खोले गए फिल हाई स्कूल चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में पट खोले गए भुवनेश्वर चौक कुशवाहा चौक शनिचर हाट चौक बनघारा चौक, लंगुराव के दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा के पट खोले गए।
पट खुलने के बाद परंपरा के अनुसार महिला श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की खोईचा भराई की रस्म अदा की। फिर वहां उपस्थित पुरुष महिला एवं बच्चे श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो गया्। कुछ पूजा स्थलों पर कल मां दुर्गा के पट खोले जाएंगे।
ये भी पढ़े …
गोरौल : नवरात्रि पूजा के अवसर पर मध्य विद्यालय के छात्राओं ने की डांडिया नृत्य की प्रस्तुति|
गोरौल : नवरात्रि पूजा के अवसर पर मध्य विद्यालय के छात्राओं ने की डांडिया नृत्य की प्रस्तुति|
रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief