RAJAPAKAR : सरस्वती पूजा पंडाल में हाथी घोड़े का दिखा भव्य दृश्य |

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ : राजापाकर प्रखंड  क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा गांव कस्बों में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा छात्र-छात्राओं ने भक्ति भाव के साथ किया। राजापाकर भुवनेश्वर चौक, थाना के निकट, शनिचर हाट, भलुई में रविदास चौक गौसपुर बरियारपुर में पनसल्ला चौक जाफरपट्टी में हनुमान चौक के निकट बाकरपुर पंचायत में पोखर के निकट भव्य आयोजन के साथ सरस्वती पूजा की गई।

वहीं जाफरपट्टी पंचायत के अल्लीपुर मंझीपुर गांव में पटेल छात्र संघ एवं शिवमंदिर परिसर में विधिवत पूजा की गई। जहां भव्य पंडाल में हाथी घोड़े भी देखे गए। मुख्य पुजारी विकास पटेल सिट्टू कुमार आलोक कुमार ने विधि-विधान से पूजा की।

मौके पर उदय सिंह पूर्व मुखिया पारस सिंह पूर्व पंसस प्रेम कुमार सिंह जदयू नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि शंकर सिंह स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार सिंह लखीन्द्र सिंह अभय कुमार सिंह समाजसेवी शुभम कुमार उर्फ चंदन सिंह मुखिया संजय राम नुनू सिंह सुबोध पटेल शिवनाथ सिंह विक्रांत पटेल राकेश सिंह अजय कुमार पिन्टू कुमार पूर्व वार्ड सदस्य रामनरेश सिंह पूर्व वार्ड सदस्य शीला देवी वीरेंद्र सिंह, चंदेश्वर सिंह शिव मंदिर के पुजारी विजय सिंह शिक्षक अनिल कुमार शिक्षक सुनील पटेल शिक्षक अमरनाथ सिंह विवेक कुमार विक्की कुमार विजय पटेल समेत अनेक लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

Mahua : गुरुकुल पब्लिक स्कूल के परिसर में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Mahua : गुरुकुल पब्लिक स्कूल के परिसर में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

और भी है …

CHEHRAKALA : विधा की देवी मां‌ सरस्वती की  पूजा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास भक्तिभावपूर्ण महौल में मनाई गई।

CHEHRAKALA : विधा की देवी मां‌ सरस्वती की  पूजा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास भक्तिभावपूर्ण महौल में मनाई गई।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली