
महुआ, सत्यम ग्राम न्यूज़ : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र के गुरुकुल पब्लिक स्कूल, छतवारा, कपुर में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष एवं जिला अनुश्रवण समिति,सैनिक कल्याण के सदस्य मुन्ना कुमार, बच्चों के पी.टी. इंस्ट्रक्टर मनीष रंजन पूर्व सैनिक तथा नगर परिषद महुआ के सभापति नवीन चंद्र भारती शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री मुन्ना कुमार द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार एवम शिक्षक सुमन कुमार ने मुख्य अतिथि एवं पी.टी. इंस्ट्रक्टर मनीष रंजन को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका औपचारिक स्वागत किया।
विद्यालय के संगीत शिक्षक रोशन कुमार ने भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की संगीतमय शुरुआत की। तत्पश्चात, विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की सजीव प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों ने तालियों की गूंज से बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का हार्दिक धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग और समर्थन से यह भव्य आयोजन सफल हो सका।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे बच्चों की प्रतिभा को एक नई दिशा मिल सके।
ये भी पढ़े…
विधा की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
*https://satyamgramnews.in/विधा-की-देवी-मां-सरस्वती/02/2025/03/19/07/52/satyamgramnewsnetwork/*
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief