सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : सामाजिक समरसता विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र नाथ को जनता महादलित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर हुलेश मांझी द्वारा बिहार प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर समाजिक समरसता विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है कहा कि वे राजनीतिक के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उनके प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने से जनता महादलित संघ का संगठन मजबूत होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें शीघ्र प्रदेश कमेटी के संगठन का विस्तार करने की बात कही ताकि संघ के संगठन को मजबूत बनाया जा सके।
बधाई देने वालों में सामाजिक समरसता विचार के महासचिव पंकज कुमार साह सचिव विनोद पासवान कोषाध्यक्ष अमर कुमार वर्मा विक्की कुमार पंचायत समिति सदस्य संजय पासवान चंदन पासवान राजेश राम रंजीत कुशवाहा सुंदरम चौहान सहित अनेक लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
हाजीपुर : पंचायत समिति सदस्य के निधन पर भाकपा माले ने एक सभा में दिए श्रद्धांजलि।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली