सुरक्षा की मांग को लेकर थाना पर दिया धरना|

वैशाली ब्यूरो : राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 नूनफर टोला के दर्जनों लोगों ने शनिवार को थाना पर धरना देकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई।धरना में शामिल रीना देवी दिनेश महतो सविता देवी आदि ने बताया कि नूनफर टोला के ही महा सुंदर देवी के पक्ष में झूठी गवाही नहीं देने पर महा सुंदर देवी लखिंदर महतो (पति) पुत्र अमित कुमार एवं पुत्री अनामिका कुमारी के आतंक से हम लोग भयभीत हैं।गवाही नहीं देने पर पूरे टोला के लोगों पर यह तीनों हसुआ गड़ासा कटारी लेकर काटने मारने को दौड़ते हैं।हम लोग भयभीत होकर छुपकर रहते हैं। इसके आतंक मचाने के संबंध में बीते 13 मई 2024 को राजापाकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया लेकिन थाना अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसका मनोबल बढ़ा रहा और लोगों को मारने काटने के लिए दौड़ता रहा।उसके बाद डीएसपी महुआ एवं एसपी वैशाली के कार्यालय में भी तीन चार बार आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। अंत में हार कर शनिवार को हम दर्जनों लोग थाना पर अपनी सुरक्षा की मांग के लिए धरना दिया हूं। वहीं एसएचओ नीरज कुमार सिंहसे एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर महा सुंदर देवी की आतंक मचाने की जानकारी देकर कार्रवाई की जाने की मांग किया। थाना अध्यक्ष द्वारा अभिलंब कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धरना में दीपक कुमार रीना देवी शिवजी महतो कंचन देवी लाल परी देवी मोहन महतो आनंदी महतो संजीत कुमार आदि शामिल रहे।

मुखिया के वार्ड मे 6 माह से नलकूप से नहीं होता पानी की सफ्लाई