

सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी के चालक अस्पताल मे इलाज़रत। क्षतिग्रस स्कार्पियो गाड़ी
राजापाकर : चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट के गाड़ी पर हमले मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।ज्ञात हो की 20 मई सोमवार को राजापाकर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव से लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद शाम 7 बजे इवीएम लेकर लौट रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार के स्कॉर्पियो गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया जिससे गाड़ी में बैठे ड्राइवर मोहम्मद शहजाद आलम, सेक्टर मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार एवं दो महिला सिपाही अंजली कुमारी एवं अंजना भारती को बुरी तरह जख्मी हो गए।जिसके गर्दन में काफी चोट बताई गई है।
स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल रेफर किया गया।घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 20 मई को शाम 7 बजे उक्त गाड़ी से विपरीत दिशा से आ रहे तीनबाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार सड़क के किनारे गिर पड़ा जिसमें एक बच्चा भी शामिल है उसके गिरने से सड़क किनारे बैठे वृद्ध महिलाएं भी पूरी तरह जख्मी हो गई इसी आक्रोश में स्थानीय लोगों ने सेक्टर मैजिस्ट्रेट के गाड़ी पर जोरदार पथराव कर दिया जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी बुरी तरह जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार भानवोरहा करियो निवासी राजबली राय का पुत्र 20 वर्षीय विपुल कुमार भतीजा अनिल कुमार 14 वर्ष वह आदित्य 5 वर्ष है।
घटना की सूचना पाकर महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमन सौरभ ने घटनास्थल फरीदपुर में कैंप कर दिया तथा एंबुलेंस बुलाकर घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सीएससी राजापाकर भेजा। वही क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को राजापाकर थाना परिषद में लाकर रखा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा पाकर दक्षिनी पंचायत के पूर्व मुखिया की गाड़ी बताई जा रही है जो इलेक्शन कार्य में लगा हुआ था।