loksabha election 2024

20 मई को हाजीपुर सु.लोकसभा चुनाव की शनिवार को प्रचार -प्रसार की शोर -गुल हुआ बंद, उसके बाद चाय की दुकान पर चर्चा हुआ तेज |
वैशाली : हाजीपुर सु. लोकसभा चुनाव २० मई दिन सोमवा र को सुबह ६ बजे से संध्या ६ बजे तक मतदान होगा हाजीपुर सु. लोकसभा से १४ उम्मीदार का भाग्य का फैसला हाजीपुर के लगभग बीस लाख मतदाता है
अब किसके सर सजेंगे ताज किसकी होगी हार वह फैलाला इस उमस भरी गर्मी में तय करेंगे मतदाता हालंकि जिला प्रशासन पूरी तैयारी पहले पूरी कर चुकी है अब केवल बाकी है तो मतदान केंद्र पर वोट करवाने की सभी मतदान केंद्र पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती रहेगी |
जैसे जैसे मतदान करने का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे चौक-चौराहे पर सरकार बनता और गिरता है , कोई कहता है की मोदी फिर इस बार सरकार बनाएगा पूर्ण बहुमत के साथ तो दूसरा व्यक्ति हाथ में चाय लिए हुए कहता है की सपना छोर दीजिये चाचा इस वार राहुल की सरकार बनेगा कोई किसी को सही तो किसी को किसको गलत करार देता है
इस तरह का नजरा आपको कही और नही मिलेगा और मिलेगा भी तो केवल चाय की दुकान पर इस तरह का नजरा लगभग सुबह शाम लगभग २ घंटे से ज्यादा समय तक जरी रहता है इस चुनावी सरगर्मी से चाय दुकानदार की बल्ले बल्ले है आज की बात है हमारे टीम सुबह सुबह हाजीपुर सु. लोकसभा क्षेत्र में मतदाता की विचार जानने निकला चाय की दुकान पर जोर जोर आवाज से चर्चा हो रहा था की तेजस्वी- मुकेश की लहर है तो कोई कहता है की नही बिहार में मोदी- चिराग की लहर है|
आपको बताते चलें की हाजीपुर में दो दिग्जज के बीच चुनावी जंग है एक है जो अपने पिता के विराशत को सँभालने पहुचे मोदी के हनुमान चिराग पासवान जो जमुई के वर्तमान सांसद है तो दूसरी तरफ है वैशाली जिले के महुआ के बेटा और लालू राबरी की वफादार सिपाही पूर्व मंत्री शिव चन्द्र राम है ये दोनों उम्मीदवार अपने गठबंधन पर नाज कर रहे है चिराग एनडीए तो शिवचंद्र इंडी गठबंधनपर
इस चुनाव में हवा-हवाई और जमीनी हकीकत पर खूब चर्चा होता है अब देखना है हाजीपुर की जनता किसको अपना स्नेह प्रेम दे पाता है| हाजीपुर में जातीपाती भी उम्मीदार को जीत दिलाने में अहम भूमिका में रहता है |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief