
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।राज्य के 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी 102 एंबुलेंस कर्मी 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इसकी लिखित सूचना जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और अन्य वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है।
राजापाकर के एंबुलेंस कर्मी मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार एवं अरुण कुमार ने बताया कि एंबुलेंस संचालक संस्था जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड श्रम अधिनियम के तहत तय नियमों का पालन नहीं कर रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन, पे-स्लिप और अतिरिक्त कार्य का भुगतान नहीं मिलता। वाहन खराब होने पर मरम्मत में लापरवाही बरती जाती है और उस अवधि का वेतन भी चालक व ईएमटी से काट लिया जाता है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 1 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे आम जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
#हड़ताल #एंबुलेंसकर्मी #102एंबुलेंस #आपातकालीनसेवा #राजापाकर #बिहार
यें भी पढ़े….
बीपी मंडल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
https://satyamgramnews.in/बीपी-मंडल-की-जयंती-पर-श्रद/08/2025/25/23/05/49/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली