
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर दक्षिणी पंचायत के शनिचर हाट चौक स्थित जनता पुस्तकालय परिसर में मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता राम इकबाल सिंह तथा संचालन समाजसेवी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
सभा में उपस्थित समाजसेवी, शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बीपी मंडल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि विधान पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों से 27 प्रतिशत ओबीसी को आरक्षण का लाभ मिला, जिससे वंचित समाज मुख्यधारा से जुड़ सका। उन्होंने मंडल को सामाजिक न्याय का प्रणेता बताया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजसेवी अनिल कुमार, सुनील कुमार सिंह, विनोद कुमार, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रवीर कुमार, अनिल राय, शिवनाथ सिंह, रणवीर सिंह, संजीव कुमार, लिखन्दर कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।
#बीपी_मंडल_जयंती #श्रद्धांजलि #मंडल_आयोग #सामाजिक_न्याय #राजापाकर_दक्षिणी
यें भी पढ़े…
फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से लूट का मामला उजागर, दो गिरफ्तार
https://satyamgramnews.in/फ्लिपकार्ट-डिलीवरी-बॉय-स/08/2025/25/14/04/10/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली