चेहराकला : रामजानकी मठ परिसर में धूमधाम से मनाया जा रहा है तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहराकला : प्रखंड क्षेत्र के वस्ति सरसीकन पंचायत के बखरी दोआ ग्राम  के एतिहासिक श्रीरामजानकी  मठ  परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मेला भी लगा हुआ है हर वर्ष की  भांति इस वर्ष भी हर्षों उल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया ।बड़ी संख्या में महिलाये  एवं पुरुष उपवास व्रत कर  श्रीकृष्ण  जन्मोत्सव के बाद पूजा अर्चना किया बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष के साथ बच्चो मेला देखने आ रहे है मेला में टावर झुला , ब्रेकडांस झुला, नाव झुला , बच्चो के लिए स्पेसल रेल झुला अदि अनेको  मनरोंजन के साधन उपलब्ध है|बखरी दुआ राम जानकी मठ कृष्ण जन्मोत्सव सह मेला

मेला में कोई अप्रिय घटना न घटे उसके लिए स्थानीय  कटहरा थाना की स्पेसल पुलिस बल , के अलाबे मेला प्रशाशन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा 24  घंटे निगरानी में लगे हुए  है , बीते सोमवार रात्रि को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया | इस  मेला में दूर-दराज के लोग मेला देखने आते है श्री राम जानकी मठ परिसर में श्री राधाकृष्ण , नन्दलाल , राक्षस राज कंस  एवं माता देवकी की मनमोहक मूर्ति एक भव्य पंडाल में विरजमान है जो देखने लायक है  लोग उक्त पंडाल में जन्मोत्सव के बाद से पूजा अर्चना कर रहे है|

मेला कमिटी के बरिष्ठ  सदस्य  विपिन राय ने बताया की ये मेला लगभग 60 वर्षो से अधिक समय से लगाया जाता है उक्त मेला को सफल बानने के लिए मेला  समिति का गठन जन्मोत्सव से पूर्व कर लिया गया था ताकि कमिटी के देख रेख में शांतिपूर्ण माहौल में जन्मोत्सव सह मेला सम्पन्न हो सके कमिटी के सदस्य बिजय राय , राजनदेव  राय  उर्उफ़ राजन राय, उप मुखिया मो. फैसल , अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के  बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव   मेला में घूम घूम कर देख रेख करते हुए आये नजर  ये मेला सोमवार से बुधवार देर रात्रि तक लगेगा |  मध्य रात्रि में मूर्ति विसर्जन ले साथ ही मेला का सम्पन्न  हो जायेगा  | 

बीते सोमवार को रात्रि में विदेशिय नाच प्रोग्राम की व्यबस्था किया गया था आज भी रात्रि में विदेशिय नाच एवं बुधवार के रात्रि में जागरण प्रोग्राम होगा  उक्त मेला में मीणा बजार , मिठाइयो की दूकान  सैंकड़ो  की  संख्या में सजे हुए है |

ये भी पढ़े …

गोरौल : प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गोरौल : प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief