
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। बीएमडी कॉलेज दयालपुर के सभागार में इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार एवं इतिहास विभाग बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के संयुक्त तत्वाधान में उमाकांत केशब आप्टे के जन्मदिवस समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफ़ेसर रवि रंजन कुमार ने किया|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रचार्य प्रोफ़ेसर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि उमाकांत केशव आप्टे एक महान समाज सुधारक थे. वे बाबा गंगाधर तिलक को अपना आदर्श मानते थे. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़कर देश के प्रति अपनी सेवा दी. हमें इतिहास से सबक लेना चाहिए. इतिहास की सच्चाई को छुपाकर हमें गलत इतिहास पढ़ाय पढ़ाया जाता है. भारत के इतिहास में महान व्यक्तित्व चंद्रगुप्त, विक्रमादित्य, पृथ्वीराज चौहान, हर्षवर्धन महाराजा हुए थे|
लेकिन उनके योगदान को कम बताया गया और आक्रमणकारियो की महिमा मंडन इतिहास में किया गया है. डॉ प्रोफ़ेसर अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास हर घटना का साक्षी है .और भारत की सच्ची इतिहास हमें पढना है .इतिहास इस बात का गवाह है. हम ज्ञान विज्ञान और सहित्य में धनवान है. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोसेसर नागेश्वर कुमार ने किया. जिला संयोजक दिलीप कुमार, सतीश कुमार एवं छात्र-छात्राओ ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए|
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली